राहुल ने राऊ में चलाई बुलेट, पीछे भागे विधायक:आज शाम इंदौर पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा, बिछाया जा रहा रेड कार्पेट
मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का आज रविवार यानी 27 नवंबर को पांचवां दिन है। यात्रा सुबह 6 बजे महू से रवाना हुई और करीब 9.45 बजे राऊ में अपने पहले पड़ाव पर पहुंची। यहां यात्रा लंच ब्रेक के लिए रुकी। इससे पहले राहुल ने मामाजी के ढाबे पर रुककर टी ब्रेक लिया था। राऊ पहुंचने पर राहुल ने बुलेट बाइक चलाकर देखी। इस दौरान स्थानीय विधायक जीतू पटवारी समेत कई कांग्रेसी नेता उनके पीछे भागते दिखे।
कुछ घंटे आराम के बाद यात्रा का दूसरा चरण दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। यहां से यात्रा इंदौर जाएगी, वहां राजेंद्र नगर पुलिस थाने के सामने से होते हुए चाणक्य पुरी चौराहा, केसरबाग ब्रिज, चोइथराम मंडी चौराहा, माणिकबाग रोड, कलेक्टर चौराहा, हरसिद्धि मंदिर के पास से गांधी भवन होते हुए यात्रा राजबाड़ा पहुंचेगी। नुक्कड़ सभा के बाद यात्रा चिमनबाग मैदान पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम होगा।
Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
