Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

महिला ने गायब कर दिया नोटों से भरा बैग:पुलिस ने महाराष्ट्र से महिला चोर को किया गिरफ्तार, साथी ऑटो चालक भी हिरासत में

 महिला ने गायब कर दिया नोटों से भरा बैग:पुलिस ने महाराष्ट्र से महिला चोर को किया गिरफ्तार, साथी ऑटो चालक भी हिरासत में



नेपियर टाउन निवासी श्यामलाल ने ओमती थाना पुलिस को बताया कि 20 नवंबर को उसकी नाती की शादी बिलासपुर में होना था। इसलिए वह 19 नवंबर को अशोका होटल से शाम 5:30 बजे एक बैग में सोने चांदी के जेवरात और दूसरे बैग में नगद 200000 रुपए लेकर अपनी नातिन के साथ घर आने के लिए ऑटो क्रमांक एम.पी 20 आर 3518 में बैठ गया। श्यामलाल और उनकी नातिन जिस ऑटो में बैठे, उस ऑटो की पिछली सीट पर एक महिला पहले से बैठी हुई थी। ऑटो चालक ने श्यामलाल और उनकी नातिन को महिला के साथ बैठा दिया। महिला को पहले तीन पत्ती चौक में उतरना था। लेकिन , महिला वहां नहीं उतरी। चौथे पुल के पास पहुंचकर श्यामलाल ने ऑटो रुकवाया और नातिन के साथ ऑटो से उतरकर किराए के 60 रुपए दे रहे थे। तभी ऑटो चालक महिला सहित ऑटो लेकर वहां से भाग गया।

पुलिस की जांच में सामने आया कि अमृता महाराष्ट्र के वर्धा अशोकनगर की रहने वाली है, जिसके आधार पर ओमती थाना पुलिस की एक टीम ने अमृता पति हर्षल अशोक नगर साई बाबा मंदिर के पास थाना वर्धा जाकर दबिश दी । महिला को हिरासत में लेकर जब पूछताछ किया तो महिला ने स्वीकार किया कि उसने ही ऑटो से 2 लाख रुपए चुराए थे। ओमती थाना पुलिस ने चोरी गए दो लाख रुपए में से 1 लाख 50 महिला से जप्त कर लिए है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad