मुलताई भाजपा कार्यालय में स्थित गल्ला दुकान से बदमाशो ने दिनदहाड़े उड़ाए लाखों रुपए।
मुलताई के नागपुर नाके पर स्थित भाजपा भवन में गल्ले की दुकान संचालित करने वाले एक व्यापारी के गल्ले से ₹200000 से भरा बैग चोरी हो गया है। बताया जा रहा है कि व्यापारी द्वारा दुकान खोली गई थी एवं दुकान में झाड़ू लगा रहा था,इसी दौरान किसी ने उनके गल्ले से रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया है। पूरे मामले की शिकायत मुलताई पुलिस से की गई है।पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं । गल्ला व्यापारी बंसी अग्रवाल ने बताया कि उसकी भाजपा भवन में गल्ले की दुकान है।आज सुबह वह दुकान खोलने गया तो उसने पैसों से भरा बैग गल्ले में रख दिया एवं झाड़ू लगा रहा था। इसी दौरान दो-तीन लोग यहां पर सोयाबीन बेचने के लिए आए
इसी बीच किसी ने ₹200000 से भरा बैग चोरी कर लिया।व्यापारी द्वारा पूरे मामले की शिकायत मुलताई पुलिस से गई है एवं पुलिस द्वारा मौके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
