फायरकर्मियों ने खेत मे लगी आग में फसे हिरण के बच्चे की बचाई जान।
मुलताई के बिरुल रोड़ पर आज एक खेत में आग लगने के बाद उसमें एक हिरण का बच्चा फस गया, तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर तुरंत आग पर काबू पाया एवं हिरण के बच्चे को बचा लिया। हिरण के बच्चे को वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी सुमित पुरी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बिरुल रोड पर हिरन का बच्चा आगजनी में फंसा हुआ है।ऐसे में तुरंत टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया एवं हिरण के बच्चे को सकुशल बचा लिया गया। फायर के कर्मचारी राहुल चंडालिया भूपेंद्र सिंह राठौर के अथक प्रयासों से हिरण के बच्चे की जान बच पाई।
