मुलताई में 1 जनवरी 2023 को होगा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का भव्य नगर आगमन, महामृत्युंजय मंत्र जाप एवं भूमि पूजन कार्यक्रम।
खबर मुलताई से । मां ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई में कल 1 जनवरी 2023 दिन रविवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का मुलताई नगर में भव्य आगमन होगा। इस अवसर पर सुबह 10:00 बजे अंबेडकर चौक नागपुर नाका से मंगलवार बाजार तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी एवं मंगलवार बाजार में महामृत्युंजय जाप का पाठ किया जाएगा एवं दोपहर 3:00 बजे भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में समस्त नगरवासियों क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। एबीएम कंपनी के ओनर लोकेश राजेश गीदकर द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा नगर में लाई जा रही है और क्षत्रीय लोणारी कुनबी समाज संगठन एवं समस्त मुलताई क्षेत्र वासियों के सहयोग से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, वही छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा नगर आगमन पर विभिन्न संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों को शामिल होने आमंत्रित किया जा रहा है।