मुलताई के शारदा नगर में कंडों के बीच निकला जहरीला कोबरा सांप, सर्पमित्र ने सांप का रेस्क्यू कर पिलाया पानी।
खबर मुलताई से मुलताई के शारदा नगर में आज दिन सोमवार को सुबह-सुबह कंडों के बीच जहरीला कोबरा सांप दिखाई देने से मोहल्ले वालों में हड़कंप मच गया। सांप दिखाई देने की सूचना सर्पमित्र श्रीकांत विश्वकर्मा को दी गई , श्रीकांत तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया ।
उन्होंने बताया कि आज सुबह एक महिला जब कंडो को उठा रही थी तभी कंडो के बीच उसे जहरीला सांप दिखाई दिया, जिससे वह घबरा गई और उसने अपने आस-पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी, जब सर्पमित्र द्वारा सांप का रेस्क्यू कर उसे पकड़ लिया गया तब भी सांप को देखकर लोग भागने लगे। सर्पमित्र ने बताया कि यह जहरीला कोबरा सांप है जिसकी लंबाई करीब 5 फुट है इसे अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है गेहूंवन, खरीश, फिटार, नाग कोबरा जैसे नामों से इसे लोग जानते हैं।
सर्पमित्र ने सांप का रेस्क्यू करने के बाद सांप को पानी भी पिलाया और लोगों द्वारा दूध पिलाए जाने का कहने पर उन्होंने सांप को दूध पिलाने से मना किया। उन्होंने बताया कि सांप को दूध नहीं पिलाना चाहिए, अन्यथा इससे सांप की मृत्यु भी हो सकती है। सर्पमित्र ने सांप को पकड़कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया
Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇


