ग्राम पंचायत सांडिया को नशा मुक्त बनाने ग्राम वासियों ने लिया निर्णय, दुकानों पर शराब बेचने वालो को पंचायत ने जारी किया नोटिस।
खबर मुलताई से मुलताई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सांडिया में आज 31 जनवरी 2023 दिन मंगलवार को ग्राम पंचायत के सभाकक्ष में ग्राम सांडिया को नशा मुक्त बनाने हेतु आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्राम सांडिया को नशा मुक्त किया जाए और गांव में शराब बेचने वालों पर प्रतिबंध लगाया जाए इस निर्णय में ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधि संयुक्त रूप से सहमत हुए और सभी ने ग्राम सांडिया को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। वही ग्राम पंचायत द्वारा गांव की विभिन्न दुकानों पर जहां से शराब बेचने की शिकायतें प्राप्त हो रही है उन दुकानदारों को नोटिस भेजकर शराब बेचना बंद करने की हिदायत दी है नोटिस में कहा गया है कि यदि आप शराब बेचते पाए जाते हैं तो ग्राम पंचायत ग्राम वासियों द्वारा आवश्यक नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच यादवराव बर्डे, महेंद्र ठाकरे, मनोज ठाकरे, उमेश ठाकरे, विजय वागद्रे, सूर्यभान बर्डे, कुलभूषण ठाकरे, उत्तम डोंगरे, सुशील बर्डे, प्रकाश वागद्रे, लक्ष्मण ठाकरे, मुरलीधर चावके, गोलू वागद्रे, अंकित अड्लक, महादेव देशमुख, विकास ठाकरे, पिंटू ठाकरे, पर्वत पाटिल, संदीप बर्डे, हरिशंकर भुजाडे, गणेश वागद्रे, विट्ठल ठाकरे आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
