बाम्हनवाड़ा में हुआ पट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।
चेतन मिश्रा की रिपोर्ट जुन्नारदेव से
हिरदागढ / पट प्रतियोगिता में जिले के कई स्थानों से आए पशुपालकों ने अपनी बैलजोड़ी के साथ भाग लिया। सबसे रोमंचक इस आयोजन को देखने दूरदराज से अनेकों ग्रामीण पहुंचे। कई सालों से ग्रामीण इलाकों के परंपरागत खेलों में एक पट प्रतियोगिता का आज भी आदिवासी बाहुल क्षेत्र में खासा महत्व है। जुन्नारदेव के बाम्हनवाड़ा में हुए इस आयोजन में गुरुवार को दूरदराज के अनेकों लोग पहुंचे। स्थानीय बाम्हनवाड़ा मुख्य बालक छात्र वास के सामने पट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पट प्रतियोगिता बाम्हनवाड़ा आयोजन समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार आयोजित की जाती है। जिसमे बड़ी ही दूर दूर से दर्शकगण मौजूद होते है। कई सारी बेलजोडी ने पट प्रतियोगिता में हिस्सा ली कार्यक्रम बड़ा ही रोमांचक रहा। पट प्रतियोगिता में लगी घड़ी भी सभी के आकर्षण का केंद्र रही दूसरी छोर से बैलगाड़ी दौड़ शुरू होते ही घड़ी से लगा धागा टूटते ही घड़ी शुरू हो गई। वहीं लक्ष्य तक पहुंचते ही जैसे ही अव्वल बैलगाड़ी ने दूसरा धागा तोड़ा घड़ी बंद हो गई। ग्रामीण इलाके में प्रतियोगिता में इस व्यवस्था को देखकर सभी चौंक गए। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
