Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

एक्सीलेंस स्कूल मैदान पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन, परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण।

 एक्सीलेंस स्कूल मैदान पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन, परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण।



खबर मुलताई से । मुलताई नगर के एक्सीलेंस स्कूल मैदान पर आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुलताई नगर के समस्त स्कूलों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं मुलताई नगर के गणमान्य नागरिक सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष नान्ही बाई ने झंडा फहराया, पूरे कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र परेड और स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे, जिनका लोगों ने लुत्फ उठाया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुलताई एसडीएम राज नंदिनी शर्मा, मुलताई एसडीओपी नम्रता सोधिया, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार, नगर पालिका सीएमओ नितिन कुमार बिजवे, जनपद सीईओ मनीष कुमार शेंडे, तहसीलदार सुधीर कुमार जैन आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad