ऐडवेन्चर प्लेस ऑफ गोंडवाना लैंड पातालकोट तहसील तामिया जिला छिंदवाड़ा का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स यूरोप में हुआ शामिल
सतपुड़ा अंचल के इतिहास के सुनहरे पन्नो का साक्षी बना 28 जनवरी 2023 का दिन।
स्विट्जरलैंड के आए वर्ल्ड बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स के यूरोपियन हेड मिस्टर विल्हेम जेजलर , प्रवासी भारतीय मिसेज पूनम जेजलर सहित संस्था के संस्थापक श्री संतोष शुक्ला (एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया) ने जिला प्रशासन के प्रतिनिधि बतौर एसडीएम जुन्नारदेव श्री एमएल धुर्वे, सी ओ आदिम जाति कल्याण विभाग श्री रवि कनोजिया सहित पातालकोट की ग्राम पंचायत कारेआम रांतेड के सरपंच श्री भारती को सौंपा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में सूचीबद्ध किए जाने अद्वितीय प्रमाण पत्र
आदिवासी पारंपरिक रीति रिवाजों, भारिया लोक नृत्यो ,मृदंग की थापों से पातालकोट वासियों ने किया ग्राम चिमटीपुर पातालकोट अभूतपूर्व,अनूठा, भव्य स्वागत
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स यूरोप के प्रमुख संतोष शुक्ला (एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया) एवम मध्यप्रदेश पुलिस डीएसपी सतपुड़ा सिंघम प्रदीप वाल्मीकि की संयुक्त परिकल्पना ,मेहनत रंग लाई,विश्व पटल पर छाया छिंदवाड़ा के गौरव पातालकोट का नाम
स्विटजरलैंड के अतिथियों और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स यूरोप की पूरी टीम का पारंपरिक रूप से सभी जनसमुदाय ने स्वागत किया ।
