कमलनाथ पर नरोत्तम मिश्रा का तंज, कहा- अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फंस चुके हैं
Subscribe करे हमारे यूट्यूब चैनल हमदर्द न्यूज को।
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फंस गए हैं। उनके लिए मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। कांग्रेस में मची उथल-पुथल अब भाजपा के निशाने पर है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी अभिमन्यु से भी बुरी तरह चक्रव्यूह में फंस चुके हैं। उन्हें क्या बोलना है, क्या करना है, यह समझ नहीं आ रहा है। सच तो यह है कि अब उनका इस चक्रव्यूह से निकलना मुश्किल है।मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी की कांग्रेस में ही तगड़ी घेराबंदी की गई है कि वह क्या करें, क्या न करें, क्या बोलें, क्या न बोलें समझ ही नहीं आ रहा है। संगठन स्तर पर कोई फैसला लेते हैं तो उन्हें वह बदलना पड़ता है। खुद के पास हनी ट्रेप की सीडी होने की बात हो या चुनाव नहीं लड़ने की बात, कुछ भी बोलकर उन्हें पलटना पड़ जाता है। वह कुछ कर ही नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल कमलनाथ जी अभिमन्यु से भी बुरी तरह चक्रव्यूह में फंस गए हैं। जहां उनके छोटे भाई (दिग्विजय सिंह) के गुट के लोग चाइनीज मांजा लेकर कमलनाथ का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। सामने जो हालात दिख रहे है उससे तो लगता है कि आने वाले दिन कमलनाथ जी के लिए और भी कठिन होने वाले है।
