मुख्यमंत्री के प्रथम नगर आगमन पर होगा भव्य स्वागत। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया निरक्षण, देखी व्यवस्था। जानिए क्या रहेगी रूपरेखा।
मुलताई। नगर में कल जल गंगा संवर्धन अभियान में भाग लेने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आ रहे हैं। जिसको लेकर हाई स्कूल मैदान में भव्य पंडाल की व्यवस्था की गई है। वही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सभा स्थल पर आज गुरुवार नर्मदापुरम रेंज डीआईजी प्रशांत खरे भी पहुंचे।
उनके साथ बैतूल पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया भी थे। यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य जरूरी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
वहीं बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, मुलताई विधायक चन्द्रशेखर देशमख, नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, मुलताई एसडीएम तृप्ति पटैरया सहित अन्य लोगो ने सभा स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था देखी।
नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने बताया की मुख्यमंत्री जी का प्रथम नगर आगमन है, उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम क्या क्या है रूपरेखा।
बताया जा रहा है कि कल शुक्रवार मुलताई में सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर से आगमन होंगा। जो अम्बेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके ताप्ती सरोवर तक रोड शो करेंगे।
जिसके बाद ताप्ती मंदिर में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक एवम ताप्ती घाट पर श्रमदान कर हाई स्कूल मैदान पर विशाल आम सभा को सम्बोधित करेंगे।
इसके पहले सभा स्थल पर ही जिले भर के करीब 1008 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी उनके द्वारा किया जाएगा। जिसको लेकर नगर में सरगर्मी तेज हो गई है। सभी वरिष्ठ अधिकारियों का लगातार आगमन जारी है।