11 दिवसीय हनुमान चालीसा का आयोजन।
✍️ अनुप शिन्दे
आठनेर। तहसील क्षेत्र के ग्राम मांडवी 11 दिवसीय संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ श्री धनाराम महाराज जी के सानिध्य में श्री हनुमान चालीसा का अखंड पाठ प्रारंभ है जिसमें आसपास के ग्रामों के भी श्रद्धालु अपनी अपनी भजन मंडली लेकर हनुमंत दरबार में आ रहे हैं और श्रद्धालु गण अलग-अलग भजनों के माध्यम से श्री हनुमानजी के गुणों को प्रस्तुत कर रहे हैं ।
गांव भी दीपोत्सव की तरह जगमगा रहा है, प्रत्येक घर में दीपक एवं रंगोली से अपने अपने आंगन को सजाकर प्रभु श्री हनुमानजी के उत्सव में अपना सहयोग दे रहे है। ग्राम के श्रद्धालुओं ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के भजन मंडली का प्रत्येक दिन विशेष प्रस्तुति की रूपरेखा तैयार की गई है जिसके लिए समिति भजन मंडली के पंजीयन भी करवाते है जिससे कार्यक्रम प्रतिदिन भव्य और मनमोहक हो सके कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ग्रामौ से श्रद्धालु सैकड़ों की तादात में उपस्थित होकर। श्री हनुमंत दरबार में पुण्य एवं लाभ अर्जित कर रहे हैं।


