मध्यप्रदेश के बैतूल में एक बुजुर्ग का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। परिवार वालों ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
गन्ना बाड़ी में गन्ना काट रहे मजदूरों को मिला नरकंकाल
कंकाल का सिर व दोनो हाथ और पैर के पंजे लापता
सोहागपुर गांव के प्रह्लाद माकोड़े के रूप में हुई परिजनों की शिनाख्त
मृतक के बेटे ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
बैतूल दिसंबर महीने से लापता बुजुर्ग का गन्ना बाड़ी में कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है मृतक का सिर दोनो हाथ, व पैर के पंजे नही है सिर्फ पिंजर ही मिल पाया है |बैतूल बाजार पुलिस को सूचना मिलने मौके पर पँहुची थी पुलिस वंही पुलिस अधीक्षक सीमाला प्रसाद भी घटना स्थल पँहुची थी मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भोपाल भिजवाया गया है | मृतक के परिजन हत्या की बात कह रहे वही कंकाल की पहचान 75 वर्षीय बुजुर्ग के रूप में हुई है। वही इस मामले में मृतक बुजुर्ग के बड़े बेटे प्रफुल्ल माकोड़े ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
मृतक के बेटे का पुलिस पर आरोप
मृतक बुजुर्ग के बड़े बेटे प्रफुल्ल माकोड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार के ही लोगो पर शक था। जिसको लेकर हमने पुलिस को जानकारी भी दी थी और उसी को लेकर हमने हर एक प्रशासनिक अधिकारियों और मंत्रियों को ज्ञापन के माध्यम से सीआईडी जांच की मांग की थी। हमने सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की थी। किन्तु किसी भी अधिकारी कर्मचारी और नेता ने हमारी बात को गंभीरता से नही लिया और आज हमारे पिताजी का शव खेत मे कंकाल के रूप में मिला। बेटे ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा चूंकि हमने पुलिस को अवगत कराया था और जिन पर शक था उनके नाम भी बताए थे, पर मामले को किसी ने गंभीरता से न लेते हुए लापरवाही की है। जिसके चलते आज हमारे पिताजी का कंकाल हमे मिला। अगर पुलिस समय रहते कार्यवाही करती तो आज हमारे पिता हमारे साथ होते।
वही इस पूरे मामले में जांच अधिकारी मोहित दुबे का कहना है कि इस घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए बैतूल जिला चिकित्सालय लाया गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह जा सकता है कि यह हत्या है या सामान्य मौत । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में सभी तथ्यों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जाएगी। वही अब परिवार ये मांग कर रहा है कि इस मामले की जांच CID विभाग से करवाई जाए, ताकि दोषियों को सजा मिल सके। बता दें कि 4 माह पूर्व मृतक का बेटा अपने पूरे परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गया था। और जांच करने की मांग की थी।

