Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

पर्यावरण दिवस के अवसर पर 21 गांवों में करीब 300 से ज्यादा पौधे लगाए गए। जन अभियान परिषद कर रही बेहतर कार्य।






भैंसदेही। जिला बैतूल विकासखण्ड भैंसदेही में दिनाँक 5/06/2021विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकासखण्ड भैंसदेही बैतूल में म प्र जन अभियान परिषद के तत्वधान में विकास कुमरे ब्लॉक समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के नेतृत्व में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं कोरोना वालेंटियर द्वारा 21ग्रामों में 303 पौधों का रोपण किया गया जिसमें 171 व्यक्तियों ने भाग लिया। जिसमें समस्त ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति समस्त सीएमसीएलडीपी छात्र, समस्त मैं कोरोना वालियंटर्स समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं गांव के सरपंच,सचिव गांव के ग्राम वासियों के सहयोग से यह कार्य संपन्न हुआ।जिसमे आम ,जामुन,पीपल,बढ़, लीची,करोंद, नीम , आवंला , कटहल ,भिलमा, पीपल ,नींबू,अशोक, आदि के पौधों का पौधा रोपण किया गया। इस कार्यक्रम के साथ साथ हमें एक ऐसा शख्स भी मिला जो ग्राम बालनेर नीमढाना से हैं जिन्होंने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद में मैं कोरोना वालंटियर के रूप में अपना पंजीयन कराया इनका नाम सतीश कुमार सैलू है जिन्होंने  2 वर्ष में 1200 से1500 पौधे लगाए,साथ साथ ऑनलाइन व ऑफ लाइन योग भी निःशुल्क प्रदान कर रहे हैं इस कोरोना काल मे भी अन्य गतिविधि जैसे सामाजिक दूरी बनाना, मास्क वितरण करना व वैक्सीनेशन के लिए लोंगो को प्रेरित करना इत्यादि काम उनके द्वारा किया जा रहा है  साथ ही ग्राम बराहपुर में मैं कोरोना वालियंटर्सओंमकार घानेकार जी व ग्राम वासियों  के सहयोग से 200 पौधों का पौधा रोपण किया गया विश्व पर्यावरण दिवस पर  जिन्होंने गतिविधि की गांवों और उनके नाम इस प्रकार से है ग्राम बालनेर नींमढाना से सतीश कुमार सैलू ,ग्राम कौड़ी से रघुनाथ सलामे, घमार मर्सकोले,सुनील सलामे, ग्राम चोपन से सोहन सिंह ककोडिया, विनोद ककोडिया, मनीषा, ग्राम नवापुर से राहुल चढ़ोकर, चिल्कापुर से अजाबराव लिखितकर,अंजली गाडगे,वर्षा मास्की,मनीषा डेंगे, बोखरिखापा से दीपक गायकवाड़,सुदामा टाडीलकर ,सीता ढाना से रश्मि कंगाले ,अनिता कंगाले सिराजगांव से गुड्डी धुर्वे मालता तुमबेकर ग्राम ढोडी से रामचंद्र चिलाहटे चिचोली ढाना से ऋषि सुजाने, पवन नरवरे,गौरीशंकर नरवरे,अनिता बारपेटे, आमला से सरावन मन्नासे,किशनराव धोटे,प्रवीण कापसे ग्राम बासनेर कला से प्रवीण गलफट, दशरथ गायकवाड़, प्रवीण कुमार धाड़से,मालेगाँव से संगीता चिल्हाटे, रितेश ठाकरे सवालमेंढा से पूजा शिवांकर,सुनिल कासदेकर, कोथलकुण्ड से आशुतोष त्रिवेदी, मीना आंगरे ग्राम बोरगांव से सुनील सरियाम, ग्राम पारडी उमेश ढाड़ोरे,संतोष मोहोने, पंचायत सचिव नारायण एबले बरहपुर से ओमकार घानेकार जी नगर भैंसदेही से अंकित राठौर ,कमलेश कावड कर गुलाबराव सेलकरी, गीता सेलकरी, नीलेश सिंह ठाकुर, रिया तिवारी एवं ब्लॉक समन्वयक विकास कुमरे जी  विशेष रूप से उपस्थित रहे।

More than 300 saplings were planted in 21 villages on the occasion of Environment Day. Jan Abhiyan Parishad is doing better work.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad