आरोग्य वाहन गांव जाकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ जरूरतमंदों को कर रहा मेडिकल किट का वितरण
आठनेर से हमदर्द न्यूज के लिए अनूप शिंदे की रिपोर्ट।
आठनेर। सेवा भारती प्रकल्प के माध्यम से चलीत आरोग्य वाहन नगर व ग्रामिन क्षेत्रों के अंतिम पंक्ति तक के लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने चलाया जा रहा है। वाहन प्रभारी रामदास नरवरे जितेन सोलंकी एवं स्वास्थ्य विभाग के डॉ विनोद साहु एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता योगदान दे रहे हैं। बौथी अबंड़ा, जावरा, धनोरा ,धनोरी, घोघरा, राबडरया, कोयलारी, गांव में आरोग्य वाहन के साथ
स्वयंसेवक पहुंच रहे हैं। आरोग्य वहान के माध्यम से मेडिकल किट का वितरण भी जरूरतमंदों को किया जा रहा है कुवरलाल उईके,राजु काकोडीया एवं पूर्व उपरपंच ने बताया कि आरोग्य वाहन के पास पहुंचकर लौंग स्वास्थ्य परीक्षण करा रहे हैं साथ ही वाहन के माध्यम से ग्राम वासियों को वैक्सीनेशन करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है हिड़ली के स्वयंसेवक कार्यकर्ता मिथलेश लहरपुरे विशाल भरतपुरे, नितेश लहरपुरे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर वैक्सीनेशन कराने को लेकर जागरुकता अभियान में योगदान दे रहै है। रितेश टैकपुरै ने कहा कि हिड़ली की वैक्सीनेशन की
धीमी गति को लेकर चिंता जताते हुए कैंप आयोजित करने अस्पताल से संपर्क किया है।कोयलारी के साजसेवी हेमराज गडेकर ने ग्राम पहुंचे आरोग्य वाहान के साथ सहयोग करते हुए ग्राम वासियों को कोवीड19 का पालन कराने व अस्पताल पहुंचकर वैक्सीनेशन कराने कोरोनावायरस के लक्षण होने पर टेस्ट कराने ग्राम वासियों समझाइश दी स्वयंसेवक कार्यकर्ता रामदास नरवरे ने बताया कि भ्रमण के दौरान ग्राम कोयलारि में कोविड लक्षण वाले एक मरीज को आरोग्य रथ के माध्यम से मरीज को आठनेर अस्पताल पहुंचाया गया।
Along with motivating people for vaccination by going to
Arogya Vahan village, distributing medical kits to the needy

