Amazing of MP BJP, poll started for the post of MP Congress President. Jeetu Patwari at the forefront.
मध्य प्रदेश की सियासत आजकल दिलचस्प है। अब भाजपा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ को घेरा है। उन्हें हटाए जाने के लिए दो दिन से पार्टी पोस्ट किए जा रही है। अब भाजपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऑनलाइन पोल कर पूछा है कि कमलनाथ की जगह पटवारी, सज्जन और जयवर्धन में से अध्यक्ष कौन बनेगा। गौरतलब है यह तीनों पूर्व मंत्री हैं। दरअसल, अहमद पटेल के निधन के बाद से कमलनाथ को दिल्ली में जवाबदारी मिलने की अटकलें आती रही है। लेकिन वे इसे खारिज कर चुके हैं और कहते आए हैं कि मैं मध्यप्रदेश मैं ही रहूंगा। उनके पास प्रदेशाध्यक्ष के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद है।
MP BJP ने सोशल मीडिया पर ऑनलाइन पोल कराया है। पोस्ट में लिखा है- कांग्रेस आलाकमान बताए कमलनाथ को हटाकर जीतू पटवारी, सज्जन वर्मा, जयवर्धन सिंह में से किसे प्रदेशाध्यक्ष बना रही है। 5 जुलाई की शाम 7.50 बजे किए गए इस ट्वीट में 6 जुलाई की शाम 4 बजे तक 1235 लोग वोट कर चुके थे। जीतू पटवारी को सबसे ज्यादा 59.7%, जयवर्धन सिंह को 27.4%, तो सज्जन वर्मा को सबसे कम 12.9% वोट मिले।
राऊ विधानसभा के विधायक जीतू पटवारी कांग्रेस में मध्य प्रदेश का बड़ा युवा चेहरा है। जयवर्धन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री और कमलनाथ के करीबी दिग्विजय सिंह के बेटे हैं। सज्जन वर्मा भी दिग्गज नेताओं में से एक हैं। कमलनाथ के करीबी भी हैं। MP BJP के इस पोल पर कमेंट और भी ज्यादा दिलचस्प हैं।
मुरैना से कांग्रेस नेता ने कमेंट में लिखा - भाजपा बताए शिवराज को हटाकर अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा।

