A 12 year old girl hanged herself for not being able to buy mobile and books for her studies. The financial condition of the family was not good.
छिंदवाड़ा जिले Chhindwara District में 12 साल की मासूम बच्ची ने शुक्रवार शाम को अपने घर मे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बड़कुही Badkuhi चौकी प्रभारी मोहन मर्सकोले के मुताबिक बड़कुही में रहने वाले इदरीश अंसारी Idrish Ansari की 12 साल की मासूम बच्ची फायजा अंसारी Fayza Ansari कक्षा सातवीं की छात्रा थी। शुक्रवार शाम को जब उसकी मां पड़ोस में कहीं बैठने गई थी इस दौरान उसने चुनरी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि मृतिका के पिता इदरीस अंसारी ट्रक ड्राइवर है तथा भी घटना वाले दिन भी ट्रक चलाने के लिए गए हुए थे तभी यह घटना घटित हो गई।
पड़ोसियों ने बताया कि उक्त परिवार की माली हालत काफी खराब थी ऐसे में बच्ची को ना तो पढ़ने के लिए मोबाइल Mobile for study मिल रहा था, और ना ही पुस्तक खरीदने के लिए उनके पास पैसे थे। यहां तक की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण वे स्कूल फीस तक चुकाने में असमर्थ थे। इन सारी परेशानियों के चलते बालिका ने अपने घर में चुनरी को फंदा बनाकर अपना गला घोट लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फ़ायजा अंसारी पढ़ाई में काफी होनहार थी ,उसके पड़ोसियों ने बताया कि पुस्तक और मोबाइल ना होने के बाद भी है अपने दोस्तों के मोबाइल से पढ़ने का प्रयास करती थी ,लेकिन स्कूल फीस न चुका पाने के कारण वह पढ़ाई करने में असमर्थ हो गई थी। कई बार पड़ोस के लोगों ने उसकी मदद भी की, लेकिन अचानक शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद हर कोई स्तब्ध रह गया।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.




