मुलताई। डॉ अंबेडकर राष्ट्रीय युवा संघ (DARYS) का विस्तार करते हुए आज जिला अध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप पहाड़े ने जिले के दो ब्लाक में अध्यक्षो की नियुक्ति की है। मुलताई से ब्लाक अध्यक्ष अलताफ अहमद को नियुक्त किया गया है। वहीं आमला से उत्सव गुलबाके को आमला ब्लाक अध्यक्ष और तनुज सरनकर को ब्लाक उपाध्यक्ष बनाया गया है।
डॉ अंबेडकर राष्ट्रीय युवा संघ के बैतूल जिला अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सोनगरा एवं प्रदेश अध्यक्ष राहुल बलेचा से प्राप्त दिशानिर्देश के अनुसार जिले के सभी ब्लाक में कार्यकारिणी गठन कर संगठन को मजबूत किया जाना है। इसी तारतम्य में मुलताई औऱ आमला के सक्रिय युवाओं को जिम्मेदारी दी गयी है।
मुलताई ब्लाक में अलताफ अहमद, आमला ब्लाक में उत्सव गुलबाके और तनुज सरनकर को सभी की ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। हम आशा करते है कि आप महापुरुषों के मिशन को आगे लेकर जायेंगे और इस कारवाँ को आगे बढ़ाते हुए समाज सेवा मे अपनी अहम भूमिका निभाएंगे ।

