फ़ैज खान ✍
होशंगाबाद- लॉक डाउन उनके बाद जैसे ही व्यापारियों को किराने की दुकान कपड़े की दुकान सब्जियों की दुकान इत्यादि को निर्धारित समय के लिए शुरू करने की प्रशासन द्वारा अनुमति मिली उसके बाद से ही शहर में ग्राहकों का दुकानों पर बड़ी संख्या में भीड़ लगाना शुरू हो गया जिससे शहर के लोगों में कोविड-19 को लेकर एक भय का माहौल भी बना हुआ है क्योंकि भले ही शहर को ग्रीन जोन में निर्धारित समय पर दुकानें खोलने की अनुमति मिल गई है और लोगों का घर से बाहर निकलना शुरू हुआ है लेकिन प्रशासन ने हिदायत दी है कि खतरा अभी टला नहीं है इसलिए प्रशासन द्वारा सख्ती भी बरती जा रही है।
इसी कड़ी में सेवाश्री एनजीओ ऐसे भीड़ वाली जगहों पर जहां लोग बड़ी संख्या में फिजिकल डिस्टेंस को ताक पर रखकर जमा हो रहे हैं वहां उन लोगों को कोविड-19 के विषय में सामूहिक रूप में विस्तृत जानकारी देने का कार्य किया जा रहा है ।
आज सामाजिक आम जनजीवन की इस दुर्दांत बीमारी के चलते बहुत ही दयनीय स्थिति हो गई है इस स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए शासन प्रशासन के साथ साथ सेवाश्री एनजीओ पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर सहयोग कर रहा है ।
सेवाश्री के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तिवारी ने अपने एन.जी.ओ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से चर्चा कर इस वैश्विक महामारी कोविड-19 से शहर होशंगाबाद को मुक्त करने के लिए एक जन जागृति अभियान की शुरुआत कर दी है जिसके चलते पब्लिक प्लेस में जाकर लोगों को सैनिटाइज करना हस्तनिर्मित मास्क वितरण करना एवं लोगों में इस महामारी को लेकर जागरूकता फैलाना शुरू कर दिया है।
सेवाश्री के इस संकल्प में सेवाश्री एनजीओ के सदस्यों के अलावा कुछ अन्य लोग भी सहयोग कर रहे हैं हाल ही में कुछ नए चेहरे आकर संस्था के साथ सहयोग के लिए जुड़े हैं महासचिव फैज खान ने बताया रोहित रावत ट्राइडेंट कंपनी बुधनी के शिटिंग डिपार्टमेंट में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं, रोहित रावत ने सेवाश्री एनजीओ के कार्यों से प्रभावित होकर सहयोग किया और आगे भी सहयोग करते रहने की बात कही संस्था के सदस्यों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया । इस अभियान में एन.जी.ओ के सचिव फैज खाँन, अजय यादव सत्येंद्र नामदेव राकेश धुर्वे विष्णुकांत नामदेव रूपेश साहू राहुल अग्रवाल भी सम्मिलित है।

