Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ग्राम तारा के दो कोरोना पॉजिटिव की दूसरी रिपोर्ट आई नेगेटिव।



ग्राम तारा निवासी पिता-पुत्र ने आत्मबल से कोरोना को हराया


बैतूल जिले के विकासखण्ड चिचोली के ग्राम तारा निवासी पुत्र 55 वर्षीय श्री गणेश नागवंशी एवं उनके 35 वर्षीय पुत्र श्री मनफुल नागवंशी को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर 15 मई को कोविड केयर सेंटर चिचोली में भर्ती किया गया था। इनका द्वितीय सेम्पल 22 मई को भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। तृतीय सेम्पल 27 मई को भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई। पिता-पुत्र के संक्रमण मुक्त होने पर 29 मई को कोविड केयर सेंटर चिचोली से उनके घर के लिए रवाना किया गया, साथ ही 14 दिन क्वारेंटाइन रहने की सलाह दी गई।
          मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीसी चौरसिया ने बताया मरीजों के साथ ही उनके परिजनों को स्वच्छता का ध्यान रखने, मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु समझाईश दी गई है।
           कोरोना योद्धा श्री मनफुल एवं श्री गणेश ने बीमारी के भय को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया, और कोरोना को हराकर सामान्य जीवन में लौट आये। उक्त दोनों पिता-पुत्र की देखरेख सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली में की गई। घर जाते समय वहां के चिकित्सकों एवं स्टाफ ने हम होंगे कामयाद गीत से संदेश देकर एवं पुष्पहार भेंटकर आगामी स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी। चिकित्सालय से पिता-पुत्र को 108 एम्बुलेंस में घर तक छोड़ा गया। जैसे ही वे अपने गृह ग्राम पहुंचे तो परिजनों एवं नगरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad