Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कोरोना का सैंपल लेकर बंदर भागा।





उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां पर एक बंदर मेरठ मेडिकल कॉलेज के लैब के अंदर घुस आया। बंदर ने लैब टेक्निशियन के हाथ से जांच के सैंपल छीनकर भाग गया। हॉस्पिटल स्टाफ पीछे भागा तो बंदर पेड़ पर चढ़ गया और किट चबाने लगा। हॉस्पिटल स्टाफ ने उसका वीडियो बनाया। हालांकि वीडियो बनाने वाले लैब टेक्निशन को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। हालांकि पहले यह सैंपल कोरोना जांच के होने की बात कही जा रही थी लेकिन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इससे बाद में इनकार किया है।
सूत्रों की मानें तो कोविड-19 रोगियों के सैंपल लेकर जांच के लिए मेरठ के एलएलआरएम लैब में ले जाया गया था। लैब टेक्निशन के हाथ से बंदर सैंपल छीन ले गया। लैब में मौजूद मेडिकल स्टाफ बंदर के पीछे सैंपल छीनने के लिए दौड़ा तो बंदर पेड़ पर चढ़ गया। 

सैंपल चबाकर वहां से भागा 
नीचे खड़ा स्टाफ बंदर से सैंपल वापस पाने की जुगत लगाने लगा, लेकिन उसी दौरान बंदर ने दांतों से सील बंद सैंपल फाड़ना शुरू कर दिया। तत्काल वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। अस्पताल प्रशासन के उच्चाधिकारियों को भी सूचना दी गई लेकिन बंदर सैंपल दांतों से चबाकर वहां से भाग गया। 

संक्रमण फैलने की आशंका से दहशत 
बंदर के भागने के बाद इलाके में दहशत है। लोगों का कहना है कि कहां सैंपल से बंदर संक्रमित न हो जाए और उससे इलाके में संक्रमण न फैल जाए। वन विभाग के लिए उस बंदर को चिन्हित करना मुश्किल है। 

लैब टेक्निशन को नोटिस 
इधर सूत्रों का कहना है कि जिस लैब टेक्निशन ने बंदर का सैंपल चबाते हुए वीडियो बनाया उसे हॉस्पिटल प्रशासन ने नोटिस दिया है। उससे स्पष्टीकरण मांगा गया है कि उसने यह बात बाहर क्यों लीक की। 

यूपी कांग्रेस ने साधा निशाना 
इस मामले में यूपी कांग्रेस ने भी सरकार पर हमला बोला है। यूपी कांग्रेस ने ट्वीट किया, 'मेरठ मेडिकल कॉलेज में एक बंदर कोरोना मरीजों के सैम्पल्स लेकर भाग गया। मेरठ में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ा है और लापरवाही का आलम देखिए। खैर सरकार इस पर भी नया झूठ लेकर आएगी।' 

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दी सफाई 
मेरठ मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल जीके गर्ग ने इस मामले में सफाई दी है कि बंदरों के एक समूह ने जो सैंपल लैब टेक्निशन के हाथ से छीना वह कोरोना की जांच के लिए नहीं था। वह सामान्य जांचों के सैंपल थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad