Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

प्रभात पट्टन के सोमगढ़ का युवक कोरोना पॉजिटिव।




प्रभात पट्टन- ( दुर्गेश सोने✍ ) प्रभात पट्टन ब्लाक के ग्राम सोमगढ़ में मुंबई से आए युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रभातपट्टन बीएमओ डॉक्टर जितेंद्र अत्रे ने बताया सोमगढ़ निवासी युवक का सैंपल जांच के लिए 28 मई को भेजा गया था। 28 मई को ही युवक को प्रभातपट्टन के सेंटर में क्वॉरेंटाइन कर दिया गया था। प्राप्त जानकारी अनुसार मुंबई से लौटने के बाद युवक खेत में बने मकान में होम क्वॉरेंटाइन हो गया था। युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे सरकारी अस्पताल में बने कोविड सेंटर में रखकर उपचार किया जा रहा है।
         सोमगढ़ निवासी युवक बैतूल ब्लॉक के ग्राम जूनावानी में मिले कोरोना पॉजिटिव के साथ मुंबई से अपने गृह ग्राम लौटा था। बीते 26 मई को ग्राम जूनावानी में मुंबई से लौटे ग्रामीण के पॉजिटिव होने के बाद उसके साथ आए अन्य लोगों की जानकारी ली थी। जानकारी में यह खुलासा हुआ था कि प्रभातपट्टन ब्लाक के ग्राम खड़कीपांडरी निवासी दो युवक और सोमगढ़ निवासी एक युवक ने भी मुंबई से जूनावानी में मिले कोरोना पॉजिटिव के साथ सफर किया था। यह जानकारी मिलने के बाद एसडीएम सीएल चनाप ग्राम सोमगढ़ और खड़कीपांडरी पहुंचे थे। तीनों युवकों से जानकारी लेने के बाद तीनों को तत्काल संस्थागत क्वॉरेंटाइन किया गया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad