Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

चन्दोरा खुर्द में 30-35 साल पुराना कुआ बुझ दिया गया।



मुलताई। नगर से लगे हुए ग्राम चन्दोरा खुर्द निवासी विश्वनाथ पिता विनोदी पवार के खेत के कुछ हिस्से में इस समय सब्जी लगी हुई थी, जिसकी सिचाई वह अपने हिस्से में आए शामिल मिल्कियत के कुए से किया करते थे जो कि सेवकराम पिता रोन्या के खेत मे स्थित है। 
        विश्वनाथ ने बताया कि कुछ दिन पहले सेवकराम के पुत्र नितिन द्वारा कुए उक्त कुए को जेसीबी लगा कर मिट्टी पत्थर डाल कर बुझ दिया गया है। उन्होंने बताया कि वे इसी कुए से अपने खेत मे सिचाई किया करते थे और गर्मी में भी उक्त कुए में 5 से 7 फिट तक पर्याप्त पानी रहता था। 
         उपरोक्त कुआ दोनो खेत मालिको के शामिल में होने के कारण विवाद का विषय बन गया। जहां विश्वनाथ अपने खेत मे उसी कुए से सिचाई किया करता था तो सेवकराम के लिए वह कुआ अनुयोगी था। 
        पूरा मामला तहसील कार्यालय पहुचा जहा से आर आई , पटवारी, कोटवार, सरपंच मौके पर पहुचे तब नितिन पिता सेवकराम ने बत्तमीजी करते हुए गाली गलौच की और मेरे खेत मे कैसे किसकी अनुमति ले कर आए हो, यहां से निकल जाओ। इस तरह से झगड़े पर उतारू होकर अधिकारियों को ही डराने लगा। मौके पर पहुचे अधिकारियों ने स्थल पंचनामा बना कर जांच प्रतिवेदन तहसीलदार के समक्ष पेश कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad