Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बॉलीवुड में कोरोना की दस्तक, मशहूर सिंगर वाजिद खान का निधन।








मशहूर सिंगर वाजिद खान का हुआ निधन l
 एक हफ्ते से थे कोरोना संक्रमित  l
फिल्म इंडस्ट्री में गाए थे कई मशहूर गाने l
साजिद-वाजिद की जोड़ी थी बॉलीवुड में काफी फेमस l




नई दिल्ली:
कोरोनावायरस (Coronavirus) के कहर के बीच बॉलीवुड से भी लगातार बुरी खबर सामने आ रही हैं. दरअसल, बॉलीवुड के मशहूर सिंगर वाजिद खान (Wajid Khan) का निधन हो गया है. साजिद और वाजिद की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशहूर थी. मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक वाजिद के निधन की वजह उनके किडनी की समस्या बताई जा रही है. किडनी के इलाज के दौरान उनका टेस्ट किया गया तो उनकी रिपोर्ट में कोरोना (Coronavirus) पॉजिटिव आया था. वह एक हफ्ते से कोरोना पॉजिटिव थे.
वाजिद खान (Wajid Khan) के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. सिंगर का निधन केवल 42 साल की उम्र में हुआ. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Khan) ने वाजिद खान (Wajid Khan Died) के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा, "बहुत बुरी खबर. वाजिद खान भाई के बारे में एक बात जो मुझे हमेशा याद रहेगी वो है वाजिद भाई की हंसी. हमेशा मुस्कुरात. बहुत जल्दी चले गए. उनके परिवार और शोक व्यक्त करने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना. तुम्हारी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त. तुम मेरी एवं सोच एवं प्रार्थना में हो."

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad