Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कोरोना वॉरियर्स बेहोश होकर आधे घंटे तक रास्ते पर पड़ा रहा, नही की किसी ने मदद ।




कोरोना संकट में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले कोरोना वॉरियर्स की अब तक की सबसे मार्मिक तस्वीर सामने आई है। मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले का है। जहां पीपीई किट पहने पैरामेडिकल कर्मचारी गश खाकर रास्ते पर गिर पड़ा, लेकिन बीएमसी के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने उसकी मदद के लिए किसी ने हाथ नहीं बढ़ाया।


बताया जा रहा है कि सागर के टीवी अस्पताल से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा था। इसके बाद पैरा मेडिकल का एक स्टाफ मेंबर बेहोश होकर रास्ते में गिर गया। तकरीबन 25 मिनट तक वह रास्ते पर पड़ा रहा, लेकिन बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के किसी भी कर्मचारी ने उसे उठाने की जहमत नहीं उठाई।

करीब आधे घंटे बाद 108 के कर्मचारियों ने उसे उठाकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल अचानक गश खाकर गिरने का कारण का पता नहीं चल पाया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad