बैतूल से 13 किमी दूर गांव गोंडी बड़गी में आज मिट्टी खदान धंसने से तीन लोगो की मौत हो गयी है। जबकि चौथे की तलाश जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक महिला घायल हुई है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया जा रहा है कि अधिक खुदाई करने से यह छत भरभराकर नीचे गिर गयी। जिससे खुदाई कर रहे 5 लोग दब गए। इनमे तीन लोगों की मौत हो गयी है। जिनमे दो महिलाएं और एक पुरुष के शव निकाले जा चुके है। जबकि चौथे की तलाश की जा रही है।
ग्राम गोडी गौला चिल्लोद में पुताई के लिए सफेद मिट्टी की खदान में मिट्टी लाने गए ग्रामीण अचानक खदान के धसने से 5 लोग दब गए जिसमे 1 महिला को जिंदा और 3 को मृत निकाला गया एवं 1 को निकालने का प्रयास किया जा रहा हैं । मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और 108 के कर्मचारी मौके पर पहुचे है। एक घायल महिला को 108 की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही प्रसासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुच गए है। ग्रामीणों के अनुसार 5 लोगो से ज्यादा लोगो के दबने की आशंका बताई जा रही है।

