Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

हाथ ठेलो पर दुकान लगाने वालों ने विधायक से लगाई गुहार


मुलताई। आज नगर के बाजारों में हाथठेले पर दुकान लगाकर अपनी आजीविका चलाने वाले छोटे व्यापारियों ने कांग्रेस नेता सुमित शिवहरे के साथ विधायक सुखदेव पांसे के निवास पहुच कर उनको अपनी व्यथा बताई।
          व्यापारी कैलाश देशमुख,हरि साहू,अनिल अग्रवाल,नीरज मालवीय,इमरत पवार,राजेश बचले, दशरथ बामने,संजय साहू ने विधायक पांसे से कहा कि लॉक डाउन लगने के कारण पिछले दो महीनों से दुकाने नही लगा पा रहे है। जिसके कारण उनके सामने रोजी रोटी का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। सरकार द्वारा बाजार खोलने के आदेश देने के बाद भी प्रशासन द्वारा उन्हें दुकाने लगाने नही दी जा रही है और सख्ती दिखाते हुए कार्यवाही की जा रही है हम सभी छोटा व्यापार करके जैसे तैसे अपना परिवार पाल रहे है लेकिन दुकाने नही लगने से हमारी स्तिथि बद से बदतर हो गयी है। विधायक श्री पांसे ने दुकानदारों की समस्या सुनने के बाद एसडीएम सीएल चनाप से चर्चा कर उन्हें दुकानदारों की समस्या शीघ्र हल कर उन्हें व्यापार करने के लिए उचित स्थान चयन करने को कहा जिस पर एसडीएम ने विधायक श्री पांसे को आश्वस्त किया कि जल्द ही छोटे दुकानदारों के लिए भी व्यवस्था बनाई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad