Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

100 साल पुरानी महामारी की तस्वीरें शेयर कर वरुण धवन ने की अपील - हमें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी

वरुण धवन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1920 में फैली महामारी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ लिखे नोट में उन्होंने देशवासियों से अपनी जिम्मेदारी समझने की अपील की है। गौरतलब है कि लॉकडाउन के चार फेज निकलने के बाद देश अनलॉक होना शुरू हो गया है और100 साल बाद यानी 2020 में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण ठीक वैसे ही हालात बने हैं जैसे 1920 में बने थे।

आबादी के बारे में लिखी बात

वरुण ने अपनी पोस्ट में लिखा है- 1920 और 2020। दुनिया पहले भी इन हालातों से गुजरी है। हमें अपने डॉक्टरों, पुलिस बल और फ्रंट लाइन योद्धाओं की मदद करनी होगी। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार भारत की जून 2020 की आबादी 1,380,004,385 अनुमानित है। भारत की जनसंख्या कुल विश्व जनसंख्या के 17.7% के बराबर है। ऐसे में हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

जो लोग 1920 में फैली महामारी के बारे में नहीं जानते हैं उनको बताना चाहेंगे कि स्पेनिश फ्लू, जिसे 1918 फ्लू महामारी के रूप में भी जाना जाता है। H1N1 इन्फ्लूएंजा एक वायरस के कारण फैली घातक महामारी थी। फरवरी 1918 में यह वायरस फैलना शुरू हुआ था और अप्रैल 1920 तक इसकी मौजूदगी रही। इस महामारी ने 500 मिलियन लोगों को संक्रमित किया था जो उस समय दुनिया की पूरी आबादी का लगभग एक तिहाई हिस्सा था।

इस महामारी के कारण मरने वालों की संख्या संभवतः 100 मिलियन से अधिक थी, जिससे यह मानव इतिहास में सबसे घातक महामारियों में से एक बन गई थी। कोरोना की तरह ही यह वायरस तब फैलता था जब किसी संक्रमित व्यक्ति को छींक या खांसी आती थी। इस फ्लू के दुनियाभर में फैलने का एक बड़ा कारण यात्राएं थीं।

वर्क फ्रंट पर वरुण धवन

वरुण धवन की पिछली रिलीज 'स्ट्रीट डांसर 3डी' फिल्म थी। उनकी अगली फिल्म 'कुली नंबर वन' है, जो उनके पिता डेविड धवन की 1995 में रिलीज हुई इसी नाम की गोविंदा-करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म का रीमेक है। रीमेक में वरुण के साथ सारा अली खान भी नजर आएंगी। पहले यह फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इसे पोस्टपोन कर दिया गया। इसके अलावा वे सुनील खेत्रपाल की बायोपिक और करण जौहर की 'मिस्टर लेले'में भी नजर आएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Varun Dhawan shared few glimpses of 1920 pandemic and requests everyone to take responsibility

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad