Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

लॉकडाउन में बेटी आलिया ने सिखाया डांस, अनुराग कश्यप वीडियो शेयर कर बोले, 'बेटी ये सब चीजें मुझसे करवाती है'

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने लॉकडाउन के खाली समय का फायदा उठाते हुए डांस सीख लिया है। उनकी बेटी आलिया कश्यप ने उन्हें डांस की ट्रेनिंगदी है।

हाल ही में आलिया ने खुद इसकी झलक टिकटॉक पर दिखाई है।आलिया द्वारा शेयर किए गए लेटेस्ट टिक टॉक वीडियोज में उनके पिता अनुराग कश्यप भी उनके साथ ताल से ताल मिलाते नजर आ रहे हैं।

अनुराग ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बेटी आलिया को टैग करते हुए लिखा, बेटी ये सब चीजें जोमुझसे करवाती है।

अनुराग की पहली पत्नी की बेटी हैं आलिया: आलिया की बेस्टफ्रेंड श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर हैं। दोनों ने एक ही स्कूल से पढ़ाई की है। 19 साल की आलिया, अनुराग की पहली पत्नी आरती बजाज की बेटी हैं।

आरती और अनुराग की शादी 2003 में हुई थी हालांकि 2009 में दोनों का तलाक हो गया। बाद में अनुराग ने एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन से शादी (2011) की। लेकिन ये शादी भी लंबे वक्त तक नहीं चल पाई और 2015 में दोनों अलग हो गए।

26 साल की शुभ्रा को डेट कर रहे अनुराग: 47 साल के अनुराग पिछले दो सालों से अपने से 20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी को डेट करने की खबरों के चलते सुर्खियों में हैं।

27 साल की शुभ्रा ने 2014 में मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है। फिलहाल, वे अनुराग की प्रोडक्शन कपंनी फैंटम फिल्म्स में काम कर रही हैं।

हाल ही में आई अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित वेबसीरीज चोक्ड की स्क्रिप्ट भी शुभ्रा ने ही लिखी है। एक इंटरव्यू में अनुराग ने कहा है कि उन्होंने यह वेब सीरीज शुभ्रा को धन्यवाद कहने के लिए ही बनाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Anurag Kashyap grooves with daughter Aaliyah in TikTok videos

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad