कोतवाली थाना क्षेत्र के हिंदू धर्मशाला के पास स्थित एसबीआई के लॉकर से सोने के 101 पैकेट गायब हो गए। घटना 26 मार्च से लेकर 10 जून तक के बीच की बताई गई है। बैंक मैनेजर की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बैंक मैनेजर विनोद कुमार लखनपाल पुत्र रोशन लाल लखनपाल ने गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई कि हिंदू धर्मशाला के पास एसबीआई की शाखा के लॉकर से अज्ञात व्यक्ति 26 मार्च से लेकर 10 जून के बीच सोने के 101 पैकेट धोखाधड़ी करते हुए पार कर दिए। गुरुवार को जब उन्होंने लॉकर चेक किया तो उन्हें सोने की 101 पैकेट गायब मिले। पूछताछ के बाद उन्होंने कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए बैंक की सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
