Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ऑनलाइन पर्यावरण क्विज में शहर के 8 बच्चों ने बनाई जगह

मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड व विज्ञान भारती के सयुंक्त तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय पर्यावरण क्विज में शहर के 8 बच्चों ने अंतिम 50 में स्थान बनाया है।
ज्ञात रहे प्रतियोगिता 5 जून को ऑनलाइन हुई थी। इसके परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए। क्विज में कक्षा 6 से 10वीं तक के 2 लाख बच्चों ने में भाग लिया था। इसमें 25 प्रश्नों से से 15 प्रश्न सही करने पर परीक्षा को में सफल माना गया है। जिले के 8 बच्चे इसमें अंतिम 50 में शामिल रहे। उत्कृष्ट के 4 विद्यार्थी तथा केंद्रीय विद्यालय का 1 विद्यार्थी शामिल रहा। दो चौमा और एक बुरलाय से विद्यार्थी शामिल होने में सफल रहा। 8 विद्यार्थी शासकीय स्कूल से हैं। इन्हें जुलाई में भोपाल
में मुख्यमंत्री के हाथों सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया जाएगा। जानकारी जिले के क्विज मास्टर आशीष जोशी ने दी।
इन विद्यार्थियों ने बनाया स्थान- उत्कृष्ट स्कूल की 10वीं की आकांक्षा दीक्षित व छात्र देवेंद्र सौराष्ट्रीय, अजय मालवीय, राजकुमार सिंह सभी उत्कृष्ट स्कूल तथा केंद्रीय स्कूल की अनुष्का जोशी शाजापुर से, जबकि चौमा से कुंदन राजपूत, भावना तथा बुरलाय से सावन सिंह शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad