Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

प्रेमी के साथ महिला ने 12 साल की बेटी को भी बनाया साजिश का हिस्सा

32वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक बलवीर सिंह की हत्या में मंगलवार को एक और चौकाने वाला सच सामने आया। बलवीर की 12 साल की बेटी भी हत्या की साजिश में शामिल थी। मां ने उसे भरोसे में लेकर पिता के खिलाफ इतनी नफरत दिमाग में बैठा दी कि वह हत्या वाली रात मां के साथ पूरे घटनाक्रम में शामिल रही। अब पुलिस ने उसे भी आरोपी बनाया है, जिसे बाल सुधार गृह भिजवाया जाएगा। मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर एडिशनल एसपी अमरेंद्रसिंह चौहान व सीएसपी रवींद्र वर्मा ने हत्या में आई इस नई जानकारी का खुलासा किया। एडिशनल एसपी सिंह ने कहा प्रेमी के साथ रहने का जुनून महिला पर इस कदर हावी हुआ कि उसने पति की हत्या करने की साजिश रचने में जरा भी हिचक नहीं हुई। इस कृत्य में उसने अपनी 12 साल की बालिका को भी हिस्सा बना लिया। बालिका को पहले ही यह कहते हुए भरोसे में ले लिया था कि तेरे पिता रोज मारपीट करते हैं, वह तुझे भी पसंद नहीं करते। वो हमे मार देंगे, इसलिए उन्हें मारना जरूरी है ताकि हम नई जगह रह सकें। मास्टर माइंड रविकुमार उर्फ रविशंकर व साथी आशिक को कोर्ट में पेश करने पर सेंट्रल जेल भैरवगढ़ भेज दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad