Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

जीवन में जो करना था, कर नहीं पाया था

आगर रोड के समीप मोहननगर निवासी फर्नीचर ठेकेदार विजय शर्मा 55 साल ने घर में फांसी लगा ली। पुलिस को घटना स्थल से सुसाइड नोट मिला। उसमें शर्मा ने लिखा कि जीवन में जो करना था, वह कर नहीं पाया। बहुत परेशान हो गया हूं, इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं। पत्नी के लिए लिखा बड़े बेटे का ख्याल रखना।
मंगलवार सुबह शर्मा का फंदे पर लटका शव देख पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मदद को पहुंचे। सूचना मिलने पर चिमनगंज मंडी पुलिस व एफएसएल अधिकारी अरविंद नायक ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर सुसाइड नोट जब्त किया। जांच अधिकारी कटारे ने बताया एक पेज के सुसाइड नोट में राइटिंग स्पष्ट नहीं है। सिर्फ यह सार समझ में आ रहा है कि संभवत: डिप्रेशन के चलते यह कदम उठा लिया। पत्नी के बयान लिए हैं, उसका कहना था कि दो बेटे हैं। एक नौकरी करता है। पति भांग का सेवन अधिक करते थे। उन्होंने ऐसा क्यों किया, कुछ समझ नहीं आ रहा है। घर में भी कोई कहासुनी नहीं हुई थी। एसआई कटारे ने बताया जांच की जा रही है, परिजनों के बयान लेकर वस्तुस्थिति पता लगाई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad