Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

थाने के समीप रहने वाला बदमाश ही बसों में आग लगाने का मास्टर माइंड

नानाखेड़ा बस स्टैंड के समीप खड़ी पल्लवी परिवहन सर्विस की 10 बसों में आग लगाने वाला मास्टर माइंड थाने से महज 40 मीटर दूर झोपड़ी में ही रहता है। पुलिस बस अग्निकांड को लेकर 23 दिन तक परेशान होती रही। 20 से 25 संदिग्धों से पूछताछ की गई लेकिन मास्टर माइंड घटना के बाद बेफिक्र होकर थाने के बगल में ही रहते हुए पूरे क्षेत्र में घूम भी रहा था। मंगलवार रात को पुलिस की पूछताछ पूरी हो गई। चेना ने जुर्म कबूल लिया। बुधवार को पुलिस खुलासा करेगी। डेढ़ करोड़ की बसों को नुकसान पहुंचाने वाला चेना उर्फ रामचंदर आदतन अपराधी है। कुछ महीने पहले नानाखेड़ा पुलिस ने शराब दुकान से पेटियां चुराते गिरफ्तार किया था। वह इसी काम में लिप्त है और बसों में भी आग उसने डीजल चोरी के चलते लगाई। भास्कर ने मंगलवार को मौके पर जाकर चेना की मां समेत अन्य लोगों से जानकारी जुटाई तो यह भी चौकाने वाली बात सामने आई कि बसों की निगरानी के लिए तीन चौकीदार रखे हुए थे इसमें एक बस में आग लगाने वाले चेना का पिता है। वह खुद वहां चौकीदारी करता है लेकिन चेना को एक अन्य चौकीदार ने डीजल चुराते देख जमकर डराते हुए भगा दिया था इसी का बदला लेने के लिए पेट्रोल डालकर बस में आग लगा दी। यह भी बात सामने आई कि बस उसकी झोपड़ी के पीछे ही खड़ी थी। चेना बावड्रीवॉल कूदकर आग लगाने गया था। उसके साथियों से भी पूछताछ की जा रही है। शाम को एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी भी थाने पर चेना से पूछताछ करने के लिए पहुंचे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The rogue who lives near the police station is the master mind to fire buses

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad