सीएम हेल्पलाइन में पेंडिंग शिकायतों का निराकरण नहीं करने तथा बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर प्रियंका दास ने जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी उपासना राय, सीडीपीओ मनीष सिंह को एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सामाजिक न्याय विभाग के एसबी कबीरपंथी को बैठक से अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर एक दिन का टीएल बैठक में बताया गया कि महिला एवं बाल विकास अधिकारी उपासना राय ने कोरोना काल में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण तो दूर उन्होंने शिकायतों को खोलकर भी नहीं देखा। साथ ही वे बिना अनुमति टीएल बैठक से अनुपस्थित पाई गई।
इस आरोप में उन्हें कारण बताओ नोटिस एवं एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में लंबे समय से देयकों का भुगतान तो किया किन्तु फेल्यूअर होने के कारण संबंधित पर भुगतान पहुंचा ही नहीं। इस आरोप में सीडीपीओ मुरैना मनीष सिंह को कारण बताओ नोटिस एवं एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। बैठक में उप संचालक सामाजिक न्याय श्री कबीर पंथी द्वारा टाइम लिमिट के 58 पत्रों का निराकरण नहीं करने एवं बैठक से अनुपस्थित रहने पर नोटिस एवं एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
