Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

16 साल की गैंग रेप पीड़िता ने 2 रेपिस्टों को गोलियों से भून डाला

16 साल की गैंग रेप पीड़िता ने 2 रेपिस्टों को गोलियों से भून डाला



16 साल की उम्र में 2 दरिंदो ने पीड़िता के साथ गैंग रेप किया वो थाने गयी पुलिस ने थाने से भगा दिया FIR तक दर्ज नहीं की गई।जब उस बच्ची को लगा उसे इंसाफ नही मिलेगा तो हार्डकोर नक्सल संदीप यादव की मदद से, उन दोनों अपराधियो की सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी और कूद गई जंगल मे इस भ्रष्ट जातिवादी सिस्टम से लड़ने के लिए।



तकरीबन 9 साल जंगल मे रही और 9 साल बाद घर आई और एक छोटा सा घर बसाना चाहती थी और शादी कर के जंगल को छोड़ना चाहती थी।। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था,

5 दिन पहले पीड़िता को सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन ने शादी के मंडप से गिरफ्तार किया है. उस पर गया और औरंगाबाद जिले में 7 से 8 वारदातों में शामिल रहने का आरोप पुलिस ने लगाया है. वहीं, गांव में दहशत का माहौल हो गया है.
साल 2017 में आमस सोलर प्लांट ब्लास्ट, सुदी बिगहा की घटना सहित औरंगाबाद, गया में लगभग 7 से 8 नक्सल मामले में  पीड़िता पर  केस दर्ज है. पीड़िता नक्सल अभियान का बड़ा नेता संदीप यादव की टीम में इंसास राइफल लेकर चलती थी ऐसा पुलिस कहती है. संगठन की वो भरोसेमंद थी. नक्सल गतिविधियों में शामिल पीड़िता अब नक्सल गतिविधि को छोड़ना चाहती थी. शादी करके घर बसाना चाहती थी. इसके लिए वो शादी कर रही थी. लेकिन वो पुलिस की गिरफ्त में आ ही गई.

दोनों हाथों से चलाती थी इंसास और एके-47 पीड़िता, ऐसा भी पुलिस का कहना है।। अब जनता तय करे ये नक्सली है कि क्रांतिकारी।

पीड़िता एक गरीब की बेटी थी उसके लिये न तो हम जैसे लोग आवाज उठाएंगे न ही कोई नेता , पुलिस और बटालियन उसके साथ कैसा बर्ताव कर रहे होंगे वो पीड़िता ही जानती होगी।। इस बहन ने स्वाभिमान की रक्षा के लिए वीरांगना_फूलन_देवी से प्ररित होकर जो कदम उठाया उसका मैं खुला समर्थन करता हूँ

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad