मोइन खान ✍
छिंदवाड़ा - माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा जारी शैक्षणिक सत्र में हायर सेकेण्डरी की शेष परीक्षायें 9 से 16 जून तक संपन्न कराने का निर्णय लिया गया है । वर्तमान में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के चलते सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने जिले के सभी 171 परीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्था व संचालन के विशेष निर्देश देते हुये दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है । इस कार्य के लिये विकासखंडवार जिला स्तरीय निरीक्षण दलों का गठन कर उन्हें आपस में समन्वय कर केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिये गये है । निरीक्षण के दौरान निरीक्षण दल, परीक्षा केन्द्रों में इस बात का विशेष रूप से निरीक्षण करेंगे कि केन्द्र सैनेटाईज किया गया हो । केन्द्र पर थर्मल स्केनिंग, हाथ धोने के लिये साबुन, पानी व सैनेटाईजर, पीने के पानी के लिये डिस्पोजल ग्लास, बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग से बैठाने आदि की व्यवस्था की गई है । यदि केन्द्र पर दिव्यांग बच्चे सम्मिलित हो रहे है तो उनके लिये राईटर व परिवहन की व्यवस्था का निरीक्षण भी किया जायेगा । निरीक्षण के बाद प्रत्येक निरीक्षण दल 8 जून तक जिला शिक्षा अधिकारी को अपना प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
कलेक्टर श्री सुमन द्वारा परीक्षा केन्द्रों के लिये गठित जिला स्तरीय निरीक्षण दलों में विकासखंड छिन्दवाड़ा के 26 केन्द्रों के लिये सहायक संचालक आदिवासी विकास श्री सी.के.दुबे. सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग कल्याण श्रीमती प्रीति मर्सकोले व प्राचार्य आई.टी.आई. श्री सतीश कुमार मोरे, विकासखंड परासिया के 20 केन्द्रों के लिये जिला आबकारी अधिकारी श्री इन्दरसिंह जामोद, जिला कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती कल्पना तिवारी व जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती मोनिका बिसेन, विकासखंड मोहखेड़ के 14 केन्द्रों के लिये जिला योजना अधिकारी श्री यशवंत वैद्य, सहायक संचालक शिक्षा श्री एल.आर.तुरनकर व अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण श्री एल.के.गुप्ता, विकासखंड जुन्नारदेव के 19 केन्द्रों के लिये महाप्रबंधक म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण श्री एम.आर.मोहबे, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण श्री आसिफ मण्डल व संभागीय परियोजना यंत्री, परियोजना क्रियान्वयन इकाई श्री अवनीन्द्र सिंह, विकासखंड तामिया के 14 केन्द्रों के लिये कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री अरूण श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवायें श्री भावेश अग्रवाल व संभागीय प्रबंधक म.प्र.सड़क विकास निगम श्री गगन भावर, विकासखंड अमरवाड़ा के 14 केन्द्रों के लिये उपायुक्त सहकारिता श्री घनश्याम डेहरिया, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ.एच.जी.एस. पक्षवार व अनुविभागीय अधिकारी पी.आई.यू.लोक निर्माण श्री बी.एल.भलावी, विकासखंड हर्रई के 9 केन्द्रों के लिये सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री नरोत्तम बरकड़े व कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवायें श्री ढालसिंह चौधरी, विकासखंड सौंसर के 18 केन्द्रों के लिये उप संचालक कृषि श्री जे.आर.हेड़ाऊ, उप संचालक उद्यान श्री एम.एल.उइके व जिला खनिज अधिकारी श्री मनीष पालीवाल, विकासखंड पांढुर्णा के 16 केन्द्रों के लिये कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवायें श्री बी.के.मुढ़िया, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र श्री आर.एस.उइके व प्रभारी कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री मोकासदार, विकासखंड चौरई के 12 केन्द्रों के लिये कार्यपालन यंत्री जल संसाधन पेंच संभाग श्री आशीष महाजन तथा विकासखंड बिछुआ के 9 केन्द्रों के लिये कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवायें श्री एम.एल.विश्वकर्मा व महाप्रबंधक म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण श्री विष्णु रावत को शामिल किया गया हैं ।

