विद्युत शिकायत निवारण शिविर एक जुलाई को
मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल शहर वितरण केन्द्र परिसर आबकारी रोड भग्गूढाना में 01 जुलाई को प्रात: 10 बजे से सायं 4 बजे तक विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायत के निराकरण हेतु विद्युत शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में उपभोक्ताओं की विद्युत से संबंधित शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।

