Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

32 वर्षीय महिला का ट्रू नेट मशीन से कोरोना सेम्पल आया पॉजीटिव


बैतूल -


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार धाकड ने बताया कि आकोट (महाराष्ट्र) से पाढर आये युवक जिसकी कोरोना रिपोर्ट भोपाल में पॉजीटिव आयी थी, उनकी 32 वर्षीय पत्नी की रिपोर्ट भी आज 30 जून 2020 को ट्रू नेट मशीन से पॉजीटिव आयी है। महिला को डीसीएचसी बैतूल में भर्ती किया गया है। महिला की कांटेक्ट ट्रेसिंग कर ली गई है, संबंधित कांटेक्ट को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। कांटेक्ट की सेम्पलिंग की जा रही है।
डॉ. धाकड़ ने आमजन से आग्रह किया है कि बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगायें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, बार-बार साबुन से हाथ अवश्य धोते रहें, कोरोना से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों का पालन करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad