Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

विधायक पांसे ने गंगापुर में 3.35 लाख़ की लागत से बने सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण किया।


दुर्गेश सोने ✍️
प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम गंगापुर में पूर्व मंत्री विधायक सुखदेव पांसे ने 3 लाख 35 हजार रुपए की लागत से सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण किया लोकार्पण कार्यक्रम में श्री पांसे ने कहा कि  ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा मिले यह उनकी प्राथमिकता है ग्राम गंगापुर में सामाजिक आयोजनों के लिए व्यवस्थित संस्कृतिक मंच की जरूरत बनी हुई थी  सांस्कृतिक मंच का निर्माण होने से अब आयोजनों में कोई दिक्कत नहीं होंगी श्री पांसे ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस  सरकार मैं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में हर वर्ग के  हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं क्रियान्वित की गई थी किसानों का कर्जा माफ करने की प्रक्रिया सतत रूप से जारी  रहने के साथ अन्य विकास योजनाओं के क्रियान्वयन से आम जनता को लाभ दिलाया जा रहा था लेकिन सत्ता लोभी भाजपा ने जनता के द्वारा चुनी गई सरकार को गिरा कर अपने स्वार्थ के लिए प्रदेश की जनता के साथ जो अन्याय किया है उसका जवाब जनता जरूर देंगी  श्री पांसे ने कहा कि उन्हें क्षेत्र की जनता ने विकास की जो  जिम्मेदारी सौंपी है उस   जिम्मेदारी का निर्वहन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे श्री पांसे ने ग्रामीणों द्वारा बताई समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। साथ ही विकास खण्ड प्रभात पटटन में बाल शिक्षा केन्द्र में ग्राम कुंभीखेड़ा आंगनवाड़ी प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती वंदना कडू को 11 हजार रूपये प्रौत्साहन राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर श्री पांसे के साथ सरंपच सुरेश कुम्भारे, श्री विनायक अवारे, पूर्व सरपंच कैलाश देशमुख, विटठलराव, सुधाकर पटेल, डॉ. विजय देशमुख, प्रकाश राउत डॉ. पाटनकर, प्रयाग राउत आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad