Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

प्रभात पट्टन में पकड़ाया गौवंश, पैर पूछ और सिंग बांध कर एक के ऊपर एक भरे थे पिकअप में।


दुर्गेश सोने ✍️
प्रभात पट्टन। आज सुबह करीब 5 बजे गौ वंश से भरी एक पिकअप प्रभात पट्टन चेक पोस्ट पार करते हुए कीचड़ में फस जाने से पकड़ में आई। इसकी सूचना बजरंगदल के युवा दुर्गश को मिली जिस पर तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। सुबह ही चौकी प्रभारी एस आई दिनेश रावत अपने दल के साथ मौके पर पहुचे। 

         प्राप्त जानकारी अनुसार गाडी में 13 गौ वंश बंधे हुए थे। गाड़ी कीचड़ में फस जाने के कारण ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया था। मौके पर पहुचे पुलिस ने क्रेन से गाड़ी निकलवा कर, उसी गाड़ी से गौवंश को तिवरखेड़ स्थित अमनाथ गौशाला पहुचाया गया। 

         बताया जा रहा है कि गाड़ी में 13 नग गौवंश थे जिसमें 8 गाय, 1 बैल, 1 बछड़ा और 3 बछिया थी। सभी को पैर पूछ और सिंग बांध कर गाड़ी में भरा गया था। जिसमे से कुछ गाय घायल हुई है। 
          पुलिस विभाग ने गाड़ी जप्त करके गौवंश वध प्रतिशेध अधिनियम, मप्र कृषि पशु परिवहन अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad