मुंबई। देश जहा रक तरफ कोरोना वायरस ले लड़ रहा है। जैसा हम जानते है महाराष्ट्र का मुंबई इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। लेकिन अब एक तूफान निसर्ग महाराष्ट्र तट से टकरा गया है। अब यह मुंबई और महाराष्ट्र के लोगो के लिए दोहरी मार जैसा हो गया है।
बताया जा रहा है कि निसर्ग तूफान के मुंबई के समुद्री तट से टकराने के बाद अब लैंडफाल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो अगले तीन घंटे तक चलेगी। इसी के साथ रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, अलीबाग सहित कई इलाकों में तेज बारिश और हवाएं चल रही हैं।
तूफान के असर के चलते मुंबई एयरपोर्ट को शाम 7 बजे तक बंद कर दिया गया है। राज्य में एनडीआरएफ की 21 टीमें तैनात हैं और करीब एक लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। इसके अलावा कोस्ट गार्ड की टीमों को भी प्रभावित इलाकों में तैनात किया गया है। मछुआरों को भी समुद्र में जाने से रोक दिया गया है।

