मोइन खान ✍
छिन्दवाडा- जिले में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण और बीमारी की रोकथाम एवं बचाव के लिये जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं । साथ ही राज्य स्तर द्वारा जारी किये गये सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। जिले से कोरोना वायरस के एक हजार 13 सेम्पल जांच के लिये भेजे गये जिसमें से 812 सेम्पल नेगेटिव पाये गये हैं एवं 148 सेम्पल की जांच लंबित है व 28 सैम्पल रिजेक्ट हुये हैं। जिला चिकित्सालय के आईसोलेशन वार्ड में 49 मरीज भर्ती हैं । कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन द्वारा जिले के नागरिकों से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के संबंध में दिये गये दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की गई है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अन्य राज्यों और जिलों से 43 हजार 334 यात्री आये हैं जिनकी स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य परीक्षण भी कर लिया गया है । जिले में अभी तक कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाये गये 18 व्यक्तियों में से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है तथा 4 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के ठीक होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है । साथ ही कोरोना वायरस की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर 13 व्यक्ति को जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उसका समुचित उपचार किया जा रहा है। जिले में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं पोस्ट आफिस वाली गली रामबाग छिन्दवाड़ा, एकता कॉलोनी वार्ड क्रमांक-3 जुन्नारदेव, पांढुर्णा विकासखंड के ग्राम उत्तमडेरामाल और ग्राम कुर्सीढाना टोला, नगरीय निकाय दमुआ के कालीछापर वार्ड क्रमांक-3 नंदन दमुआ पूर्व पंचायत भवन से मकान क्रमांक-254 तक के क्षेत्र, तहसील मोहखेड़ के ग्राम मऊ के मकान क्रमांक-81 से मकान क्रमांक-91 सहदेव दौड़के के मकान से आंगनवाड़ी भवन क्रमांक-128 तक एवं मकान क्रमांक-115 से इकलबिहरी नदी तक क्षेत्र तथा पांढुर्णा तहसील के ग्राम माण्डवी में वार्ड क्रमांक-4 में स्थित मकान क्रमांक-53 से 61 तक एवं ग्राम ईटावाढाना के वार्ड क्रमांक-6 में स्थित मकान नंबर-22 से 25 तक व सामने की गली तक के क्षेत्र एवं ग्राम पंचायत टेमनीसाहनी के ग्राम बड्ढामाल के मकान क्रमांक-11 से 17 तक और सामने की गली तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है । जिले में 86 फीवर क्लीनिक संचालित किये जा रहे है जिनके माध्यम से सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ से पीड़ित रोगियों का चिन्हांकन कर उनका उचित उपचार किया जा रहा है एवं आवश्यकता पड़ने पर रोगी का सैंपल कोरोना जांच के लिये भिजवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 07162-242996 पर संपर्क कर नोवेल कोरोना वायरस और उससे बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

