भारत में 1 जून से अनलॉक 1 की घोषणा हो चुकी है। सरकार ने सभी व्यवसायों को फिर से खोलने के लिए तीन चरणों वाला अनलॉक 1 लागू करने का ऐलान किया है। 8 जून से मंदिर, मॉल, रेस्टॉरेंट आदि खोले जाएंगे।
इसके बाद जुलाई से स्कूल खोले जाएंगे। इसके बारे में बाद में निर्णय लिया जाएगा। लेकिन इसी बीच अब हालातों को देख कर लगता है कि लॉकडाउन को फिर से लागू किया जा सकता है। अनलॉक 1 की शुरुआत से देश भर में केस आना भी और अधिक बढ़ गए हैं।


