Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

उद्धव की दो टूक-नियम टूटे तो बढ़ सकता है लॉकडाउन, आदित्य का भाजपा पर निशाना-बिना प्लानिंग के नहीं होना चाहिए था लॉकडाउन; अब 48 घंटे में होगी मौतों की जानकारी ऑनलाइन

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 3,254 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद बुधवार को कुल मामले बढ़कर 94,041 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महामारी से 149 और संक्रमितों की मौत हो गई है जिसके बाद राज्य में कोविड-19 के कारण दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या 3,438 हो गई है। वहीं 1,879 मरीजों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। इसी के साथ संक्रमण से ठीक होने वाले रोगियों का आकंड़ा 44,517 हो गया है। राज्य में बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 46,074 है। राज्य में अबतक 5,93,784 नमूनों की जांच की गई है।

10 दिन में मिलेंगे 300 अतरिक्त आईसीयू बेड
बीएमसी कमिश्नर आईएस चहल ने कहा है कि अगले 10 दिन में मुंबई को 300 अतिरिक्त आईसीयू बेड उपलब्ध होंगे। मुंबई में डेशबोर्ड पर 1,000 आईसीयू बेड हैं। इनमें 300 बेड की बढ़ोतरी हो जाएगी। कमिश्नर ने कहा कि मुंबई में 7,600 बेड पर कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। अब भी पोर्टल पर 10,400 बेड मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखकर बेड की संख्या बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

3 प्रतिशत के करीब मुंबई का डेथ रेट
बीएमसी कमिश्नर ने बताया कि मुंबई में कोरोना का डबलिंग रेट कम हुआ है, जो एक राहत की बात है। साथ ही डेथ रेट भी राष्ट्रीय औसत के बराबर 3 प्रतिशत के करीब है। कमिश्नर ने बताया कि पिछले 20 दिन के अंदर मुंबई में डायलिसिस न मिलने की वजह से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।

48 घंटे में डेथ की जानकारी होगी ऑनलाइन
कमिश्नर चहल ने आदेश दिया है कि कोरोना से मृत व्यक्ति की जानकारी 48 घंटे के अंदर आईसीएमआर की वेबसाइट पर अपलोड की जाए। इससे पहले कमिश्नर ने सभी लेबोरेटरी को मुंबई में कोरोना मरीजों की जांच रिपोर्ट व संख्या 24 घंटे के भीतर आईसीएमआर की वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश दिया था। इस नियम का पालन न करने वाली एक लेबोरेटरी पर बैन लगा दिया गया था।

सीएम उद्धव ने कहा-नियम टूटे तो बढ़ सकता है लॉकडाउन
बुधवार रात को उद्धव ठाकरे ने लोगों से पाबंदियों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा, 'अगर लोग पाबंदियों का सम्मान करने में विफल रहे, तो राज्य में एक बार फिर लॉकडाउन लागू करना पड़ सकता है।'उन्होंने यह बात उस खबर के बाद कही, जब उन्हें जानकारी मिली थी कि बसों में चढ़ने को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सीएम ने ये भी कहा कि लोकल ट्रेनों को फिर से शुरू करने की मांग हम केंद्र से कर चुके हैं। शटडाउन की वजह से कई लोग फिर से अपनी ड्यूटी शुरू नहीं कर पा रहे हैं।

सीएमउद्धव ठाकरे ने बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, 'अगर ऐसा ही चलता रहा तो लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन मुझे विश्वास है कि लोग सरकार के नियमों व दिशा-निर्देशों को सुनेंगे क्योंकि ये उन्हीं की भलाई के लिए हैं।'

सिर्फ 4 घंटे के नोटिस पर नहीं होना चाहिए था लॉकडाउन: आदित्य ठाकरे
अचानक लॉकडाउन घोषित करने को लेकर राज्य में मंत्री आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर पलटवार किया है। एक टीवी चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की ऐसी इकलौती पार्टी है जो संकट के वक्त में राजनीति करने में लगी है। लॉकडाउन को चार घंटे के नोटिस पर नहीं किया जा सकता, लॉकडाउन को प्लान करना जरूरी है। साथ ही उन्होंने कहा कि लॉकडाउन या अनलॉक किसी प्लानिंग के तहत ही होना चाहिए। हमारी सरकार आक्रामकता से कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है, मुख्यमंत्री के साथ मिलकर हर मंत्री अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया और मीडिया में राजनीतिक लड़ाई दिख रही है, लेकिन हम इस चक्कर में नहीं पड़े हैं और कोरोना के खिलाफ लड़ाई को जारी रखा है।

798 कंटेनमेंट जोन में 42 लाख से ज्यादा लोग
मुंबई में कोरोना के कारण 798 कंटेनमेंट जोन हैं, जिनमें 42 लाख, 18 हजार, 818 लोग रहते हैं। यह जानकारी बीएमसी ने मुहैया कराई है। इसके अनुसार, इन कंटेनमेंट जोन में 18,957 कोरोना के पॉजिटिव केस हैं। दहिसर में सबसे अधिक 116, उसके बाद कुर्ला, साकीनाका में 115 और भांडुप में 74 कंटेनमेंट जोन हैं। सबसे कम 9 कंटेनमेंट जोन मलबार हिल, महालक्ष्मी एरिया में है। वहीं, मालाड में 147,052 हाउसहोल्ड्स हैं। बीएमसी के नए नियम के अनुसार, कंटेनमेंट जोन चॉल और स्लम एरिया में ही घोषित किए जाते हैं। इसी नियम के अनुसार, बिल्डिंग में कोविड पेशंट मिलने के बाद वहां कंटेनमेंट जोन नहीं घोषित किया जाएगा, बल्कि उस बिल्डिंग को सील कर दिया जाएगा।

अमिताभ ने प्रवासी मजदूरों के लिए 4 विमानों का इंतजाम किया
मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए अभिनेता अमिताभ बच्चन ने बुधवार को चार विशेष उड़ानों का प्रबंध किया, जिससे करीब 700 लोगों को उनके गृह राज्य उत्तर प्रदेश पहुंचाया गया। सूत्रों ने बताया कि बच्चन के निर्देश पर उनके करीबी सहयोगी राजेश यादव ने उड़ानों की व्यवस्था की। यादव बच्चन की होम प्रोडक्शन कंपनी ए बी कॉर्प लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं। उन्होंने बुधवार सुबह प्रवासी मजदूरों को मुंबई से इलाहाबाद, गोरखपुर और वाराणसी पहुंचाने के लिए उड़ानों की व्यवस्था की।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अनलॉक फेज -1 में बार्बर शॉप को खोलने की मंजूरी नहीं दी गई है, जिसके बाद बुधवार शाम को सैंकड़ों की संख्या में सलून वालों ने प्रदर्शन किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad