Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

खरगोन से बैतूल आया 60 वर्षीय बुजुर्ग निकल कोरोना पॉजिटिव। पढ़िए हमदर्द न्यूज की पूरी खबर।

आज की सबसे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ शहर में दूसरा कोरोना पॉजिटिव विवेकानंद वार्ड में  कोरोना की दस्तक
60 वर्ष का युवक बड़वाह खरगोन से 23 जून 2020 को गाड़ी कर  बैतूल आया था

 प्राप्त जानकारी के अनुसार 12:30 बजे डॉक्टर एवं नर्स की टीम पॉजिटिव मरीज के घर पहुंच चुकी थी

शनिवार शाम मोती वार्ड के विदेश से लौटे हुए एक युवक की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद जहां शहर में पहला कोरोना positive मिलने से हड़कंप  की स्थिति उत्पन्न हो गई है, वही आज शहर में तीसरे दिन पुनः विवेकानंद वार्ड में एक बुजुर्ग के पॉजिटिव आने से लोग दहशत में आ गए

स्वास्थ्य विभाग बैतूल से प्राप्त जानकारी के अनुसार

 आज विवेकानंद वार्ड में रहने वाले एक बुजुर्ग की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजीटिव मिली है और रिपोर्ट मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम विवेकानंद वार्ड स्थित उनके निवास पर पहुंच चुकी है, जहां बुजुर्ग को जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती कराए जाने की प्रक्रिया के साथ-साथ ट्रेवल हिस्ट्री और उनके संपर्क सूत्रों का भी खंगाला जा रहा हैं। जानकारी मिली है कि बुजुर्ग गुजरात के किसी जिले में किसी कम्पनी में कार्य कर रहे थे और हाल ही में वापस लौटे हैं। 

इस मामले को लेकर डॉ. सौरभ राठौर ने पुष्टि करते हुए बताया कि बुजुर्ग का सैंपल पॉजीटिव प्राप्त हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल मौके पर रवाना कर दी गई है। बुजुर्ग की ट्रैकिंग के साथ-साथ यह भी जानकारी ली जा रही है कि बुजुर्ग किस-किस के संपर्क में रहे है। प्रवासी तो नहीं है, यह सभी जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ बुजुर्ग को जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। फिलहाल बैतूल शहर में कोरोना वायरस के दस्तक देने के बाद पॉजीटिव मरीजों की संख्या 2 हो गई है। इसी के साथ जिले में जहां कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या अभी तक 57 हो गई है, वहीं 39 मरीज ठीक होकर अपने घर भी पहुंच चुके है और अभी भी जिले में 18 मरीज एक्टिव है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad