Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बैतूल जिले में घर घर जा कर होगा किल कोरोना अभियान। एक जुलाई से 15 जुलाई तक।

बैतूल जिले में किल कोरोना अभियान एक जुलाई से 15 जुलाई तक।




किल कोरोना अभियान एक जुलाई से 15 जुलाई तक

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में माह जुलाई में स्पेशल फीवर स्क्रीनिंग कैम्पेन ‘किल कोरोना’ संचालित किया जायेगा। वर्तमान में कोविड-19 रोग वैश्विक स्तर पर फैला हुआ है तथा इसके बचाव एवं रोकथाम के लिये व्यापक रूप से बचाव एवं नियंत्रण कार्य किये जा रहे हैं। इस हेतु जिले में फीवर क्लीनिक संचालित किये जा रहे हैं जिसमें समस्त बुखार के रोगियों का परीक्षण कर उनकी कोविड-19, मलेरिया तथा डेंगू रोग से संबंधित जांच भी की जा रही है। इसके अतिरिक्त जिले में कोविड-19 बीमारी की ट्रांसमिशन चेन को तोडऩे और आमजन को कोविड-19 बीमारी से बचाव हेतु और अधिक जागृत करने के लिए सम्पूर्ण जिले में माह जुलाई में 01 जुलाई से 15 जुलाई तक स्पेशल फीवर स्क्रीनिंग कैम्पेन ‘किल कोरोना’ संचालित किया जाना है।



अभियान की कार्ययोजना


किल कोरोना अभियान में गठित दल द्वारा घर-घर जाकर बुखार के रोगियों की खोज की जायेगी तथा बुखार के रोगी पाये जाने पर लक्षण के आधार पर उनकी कोविड-19,  मलेरिया, डेंगू की जांच हेतु कार्यवाही की जायेगी। स्पेशल फीवर स्क्रीनिग कैम्पेन ‘‘किल कोरोना’’ जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक घरों में की जायेगी। इसके लिए जिले की जनसंख्या के आधार पर दल गठित किये जायेंगे। गठित दलों में कम से कम एक एएनएम, एमपीडब्ल्यू, एमपीएस को रखा जायेगा। एक दल में न्यूनतम दो स्वास्थ्य कार्यकर्ता को सम्मिलित किया जायेगा। स्पेशल फीवर स्क्रीनिंग कैम्पेन किल कोरोना हेतु गठित दलों एवं सुपरवाइजरी स्टॉफ  को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान सर्वे दलों को कोविड-19 के लक्षणों, रैपिड डायग्नोस्टिक किट के उपयोग तथा मलेरिया के उपचार का प्रशिक्षण दिया जायेगा। स्पेशल फीवर स्क्रीनिंग कैम्पेन ‘‘किल कोरोना’’ हेतु प्रतिदिन प्रतिदल द्वारा लगभग 100 घरों ( जिसमें लगभग 500 की जनसंख्या ) का फीवर सर्वे किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad