Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बोरदेही में खेत से घर लौट रहे किसान की आकाशीय बिजली ने ली जान

खेत से घर लौट रहे किसान की आकाशीय बिजली ने ली जान ।




बोरदेही। थाना क्षेत्र के ग्राम बाबरबोह निवासी किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि किसान का भतीजा बाल बाल बच गया। 
          सोमवार दोपहर में ग्राम बाबरबोह निवासी प्रेमराव पाटनकर 49 साल भतीजे कैलाश पाटनकर के साथ खेत से घर आ रहे थे। उसी दौरान तेज गरज के साथ बारिश हो रही थी। कैलाश आगे चल रहा था। और प्रेमराव लगभग 100 फीट दूरी पर पीछे चल रहे थे। अचानक आकाशीय बिजली ने प्रेमराव को अपनी चपेट में ले लिया। बिजली कड़कने के बाद कैलाश ने पीछे मुड़कर देखा तो चाचा प्रेमराव रास्ते पर बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। कैलाश ने परिजनों को सूचना दी।  मृतक के पुत्र अंकित पाटणकर ने बताया तत्काल निजी वाहन से पिता प्रेमराव को सरकारी अस्पताल उपचार के लिए लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad