Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर दुनिया भर मे प्रदर्शन ।


अमेरिका में अश्वेतों के साथ बर्ताव पर दुनियाभर में प्रदर्शन हो रहे हैं. जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर अमेरिका से लेकर यूरोप तक लोग विरोध में उतर आए हैं. इन प्रदर्शनों में लोग "मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं" के नारे लगा रहे हैं.

वॉशिंगटन
अमेरिका के मिनेसोटा में पुलिस हिरासत में मारे गए अश्वेत अमेरिकन George Floyd को इंसाफ दिलाने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर हैं और हिंसक प्रदर्शन किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि George के लिए शुरू हुए आंदोलन को हाइजैक कर लिया गया है और अब उन्होंने ऐसे लोगों को आतंकवादी घोषित करने का फैसला किया है। ट्रंप ने ट्वीट करके कहा है कि अमेरिका Antifa को आतंकवादी संगठन करार देगा। ट्रंप ने हिंसा के पीछे वामपंथी संगठनों को जिम्मेदार ठहराया है जिन्हें आमतौर पर Antifa कहा जाता है।
इसलिए जाने जाते हैं Antifa
दरअसल, अमेरिका में फासीवाद के विरोधी लोगों को Antifa (anti-fascists) कहते हैं। अमेरिका में Antifa आंदोलन उग्रवादी, वामपंथी और फासी-वादी विरोधी आंदोलन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये लोग नव-नाजी, नव-फासीवाद, श्वेत सुपीरियॉरिटी और रंगभेद के खिलाफ होते हैं और सरकार के विरोध में खड़े रहते हैं। इस आंदोलन से जुड़े लोग आमतौर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हैं, रैलियां करते हैं। हालांकि, विरोध के दौरान हिंसा के भी परहेज नहीं किया जाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad